Easy dahi vada with lot of tips or tricks(दही बड़ा)

Dahi bada | Dahi bhalla

dahi vada

About dahi bhalle or vada(दही बड़े के बारे में)

दही बड़ा एक चाट के रूप में खायी जाती है। दही से बनने वाली यह टेस्टी डिश दही बड़ा, इमली की चटनी, हरी चटनी और मसालों के साथ परोसा जाता है। दही में जाने वाला वड़ा या भल्ला ऑयल में डीप फ्राई किया जाता है। और उसके बाद पानी में सोक किया जाता है। दही से बनने वाली ये चाट इंडिया के हर हिस्से में बहुत ही चाव के साथ खाई जाती है। दही वड़ा में जाने वाली इमली की चटनी और हरी चटनी का स्वाद मुँह में घुलते ही बनता है। दही वड़ा को किसी भी समय पर बनाया जा सकता है। पर छोटी सी गेट टू गेदर और पार्टी में इसका महत्व इसके चाहने वालो के लिए देखते ही बनता है।

Subtitle (उपशीर्षक)

About dahi bhalle (दही बड़े के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

For making dahi bhalle follow these steps (दही बड़े को बनाने के लिए फॉलो करे ये स्टेप्स)

Preparation time (बनने में लगने वाला समय) (१ घंटा) (४-५ व्यक्तियों के लिए) 

Tips (टिप्पणी)

Ingredients (सामग्री)

उड़द की धुली दाल – २०० ग्राम दाल 

नमक – १/४  चम्मच

इमली की चटनी के लिए 

इमली – १०० ग्राम 

खजूर- ३-४ 

खरबूजे के बीज – १टीस्पून 

गुड़ – १०० ग्राम 

धनिया पाउडर – १/२ टीस्पून 

नमक – स्वादानुसार 

लाल मिर्च पाउडर – १/२ टीस्पून

For making dahi bhalle by follow these steps(दही बड़े को बनाने के लिए फॉलो करे ये आसान से स्टेप्स)

सबसे पहले हम उड़द की दाल को २- ३ साफ़ पानी से अच्छी तरह से धो लेंगे। अब इसे ७-८ घंटे के लिए भीगने के लिए रख देंगे। हमारी दाल भीग चुकी है। अब हम इसे मिक्सर जार में थोड़े से पानी के साथ पीस लेंगे। उड़द की दाल को बहुत बारीक़ नहीं दरदरा पीसना है। दाल को पीस लिया है। अब हम इसमें थोड़ा सा नमक ऐड कर रहे है। नमक डाल कर दाल को हाथो से अच्छी तरह से फेंटना है या घूमना है। अब नॉनस्टिक कड़ाही ले रहे है। और इसमें ऑयल गरम होने के लिए रख देतेहै। ऑयल गरम हो चूका है। चम्मच की हेल्प से हम बड़े ऑयल में एक- एक करके डाल रहे है। बड़ो को ऑयल में गोल्डन ब्राउन होने तक  डीप फ्राई करना है। इस समय हमे  गैस की आंच को  मध्यम रखना है। हमारे बड़े फ्राई हो चुके है। अब हम गरम -गरम बड़ो को नार्मल पानी में १० -१२ मिनट के लिए डाल देते है। बड़ो को पानी में १०-१२ मिनट हो चुके है। एक बड़े को  पानी में से निकल रहे है। अब इसे दोनों हाथों की हथेलियों के बीच हल्के दबाव के साथ प्रेस करना है। और बड़े के पानी को बहार निकलना है। ज्यादा दबाव नहीं देना है। नहीं तो बड़े टूट सकते है। इसी तरह से सभी बड़ो को एक-एक करके प्लेट में निकलना है। और इसे दही, इमली की चटनी और मसालों के साथ रेडी करना है। तैयार है हमारा वड़ा।

How to make tamarind chutney (इमली की चटनी कैसे बनाये) 

इमली की चटनी बनाने का तरीका बहुत ही सिंपल है। सबसे पहले अपनी आवश्यकतानुसार इमली को २ बार साफ़ पानी से धो कर १-२ घंटे के लिए भिगो देना है। इमली भीग चुकी है। अब इसे गैस पर रख रहे है। और २-३ उबाल आने का वेट कर रहे है। इमली में उबाल आ चुका है। अब गैस बंद कर देते है और इमली को ठंडा होने देते है। अब इमली के पल्प को  अच्छी तरह से हाथो से मैश  कर रहे है। अब पल्प को छलनी (स्ट्रेनर)की हेल्प से अलग कर रहे है। और इमली के पानी में आवश्यकतानुसार नार्मल पानी  मिक्स कर रहे है। और फिर से इसे गैस पर रख देते है।  साथ ही साथ इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गुड़ डाल रहे है। और इसमें  २-३ उबाल आने देंगे। इमली के पानी को बीच -बीच में अच्छी तरह से चम्मच की सहायता से घुमाना है। और गैस को बंद कर देना है। तैयार है। हमारी खट्टी -मीठी इमली की चटनी। आप चाहे  तो इसमें कट किये हुए छुहारे के पीसेज और खरबूजे के बीज डाल सकते है। फिर दही बड़े को सर्व करे चटनी के  साथ।

How to prepare dahi (दही को कैसे तैयार करे)

दही बड़े के लिए दही को तैयार करना बहुत ही इजी है। चलिए दही को तैयार करते है। सबसे पहले गाढ़ी दही को लेना है। फिर इसे मथनी से अच्छी तरह से मथ लेना है। हमने दही को मथ कर एकसार कर लिया है। अब इसमें अपनी आवश्यकतानुसार पाउडर शक्कर मिलाना है और चम्मच से मिक्स कर लेना है। रेडी है हमारी दही बड़े की दही।

How to prepare a plate of dahi bada (दही बड़े को असेम्ब्ल कैसे करे)

नमक – स्वादानुसार 

लाल मिर्च पाउडर – १/२ -१ छोटा चम्मच 

जीरा पाउडर – १/२ छोटी चम्मच 

चाट मसाला – स्वादानुसार 

दही 

इमली की चटनी

Tips(टिप्पणी)

दही बड़े के लिए दही हमेशा गाढ़ी ही होनी चाहिए। पानी वाली दही में दही बड़े खाने में अच्छे नहीं लगेंगे। 

हरी चटनी का यूज़ दही बड़े में ऑप्शनल है। हमने यहाँ सिर्फ इमली की चटनी और दही से टेस्टी दही बड़ा तैयार किया है। 

इमली को हलके हाथो से २-३ पानी से साफ़ करना है। ज्यादा जोर देने पर इमली की खटाई पानी के साथ बाहर निकल जाएगी।  

छुहारे को कुछ देर के लिए गर्म पानी में  भिगो दे। इससे छुहारे आसानी से कट किये जा सकेंगे।

बड़े को सॉफ्ट बनाने के लिए इसे करीब तब तक फेंटना है। जब तक की दाल दुगनी और फूली – फूली न लगने लगे। इससे बड़े मार्किट स्टाइल सॉफ्ट बनेंगे। साथ ही साथ बड़े के बैटर में आप चाहे तो पिस्ते के कुछ दाने भी ऐड कर सकते है। इससे बड़े खाने में बहुत ही टेस्टी लगेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *