सबसे पहले एक परात में आटा सान लीजिए। अब इसमें सूजी, कुटा हुआ आखा धनिया, अजवाइन, नमक, बेकिंग सोडा की डाल दीजिए। सभी को अच्छे से मिक्स कर दीजिए। पानी की सहायता से रोटी से टाइट आटा गूथ लीजिए। आटे को छोटे-छोटे गोलों में बराबर बांट लीजिए। दूसरी और कढ़ाई में पानी गर्म कीजिए। पानी के गर्म होने पर सभी बॉल्स को इसमें डाल दीजिए। और इसे उबलने दीजिये। जैसे ही बॉल्स उबालकर पानी में ऊपर की ओर आने लगे। गैस की फ्लेम को बंद कर दीजिए। बॉल्स को पानी में से निकाल दीजिए। अब इसे ठंडा होने पर चाकू से चार टुकड़ों में कट कर लीजिए। एक कढ़ाई में ऑयल गर्म कीजिए। और बाटियों को गर्म ऑयल में फ्राई कर लीजिए। ब्राउन होने पर किसी प्लेट में निकाल दीजिए। फ्राई बाटी रेडी है।
दाल बाटी की दाल बनाने के लिए चना दाल, उड़द दाल और मूंग की छिलके वाली दाल को दो बार साफ पानी से धो लीजिए। इसे आधे से पोने घण्टे के लिए भीगो दीजिए। आधा घंटा होने पर भीगी हुई दाल का पानी निथार लीजिए। एक प्रेशर कुकर लीजिए। इसमें दाल, पानी, नमक और हल्दी डालकर इसे चार से पांच सीटी लगवा दीजिए। सीटी लगने पर गैस की फ्लेम को बंद कर दीजिए। कुकर को ठंडा होने दीजिये। ठंडा होने पर एक कढ़ाई लीजिए। इसमें ऑयल डाल दीजिए।ऑयल के गर्म होने पर हींग और जीरा डाल दीजिये। अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालिए 2 मिनट पेस्ट को भून लीजिए। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल दीजिए, सभी को अच्छे से मिक्स कर दीजिए। एक उबाल आने पर गस्की फ्लेम को बंद कर दीजिए। दाल बाटी की दाल रेडी है। आप दाल बाटी को मिर्ची का कुट्टा, लहसुन की चटनी के साथ परोस सकते हैं। ऊपर से गरमा– गरम दाल बाटी में नींबू का रस, प्याज के स्लाईस और घी के साथ परोसिए।
चूरमा बनाने के लिए फ्राई बाटी को मिक्सी में पीस लीजिए। इसमें देसी शक्कर और घी डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए। ऊपर से अपनी मनपसंद के अनुसार ड्राई फ्रूट डालकर परोसें।
Add a Comment