Dahi puri chaat it’s just amazing

Dahi puri chaat

dahi puri chaat

About dahi Puri chaat (दही पूरी चाट के बारे में)

दही पूरी चाट भारतीय खाने की एक प्रमुख और पसंदीदा स्नैक है, जो उत्तर भारतीय और पंजाबी व्यंजनों के रूप में मशहूर है। इसे बनाने के लिए पूरी, दही, आलू, चना, टमाटर, अजवाइन, पुदीना चटनी, सेव, धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, नमक और मिर्ची का पाउडर आदि का उपयोग किया जाता है।

यह स्नैक एक स्वादिष्ट, ताजा और गरम खाने का अनुभव प्रदान करता है। पूरी की क्रिस्पीनेस, दही की मुलायमता और चटपटा स्वाद इसे विशेष बनाते हैं।

दही पूरी चाट को बनाने के लिए पूरी को फुहारों में बनाया जाता है और फिर दही, आलू और चने के साथ सजाया जाता है। इसके बाद पुदीना चटनी, टमाटर और अन्य मसालों के साथ साझा किया जाता है।

यह स्नैक उत्तर भारत में सड़कों पर और छोटे-छोटे खाने की दुकानों पर आसानी से मिलता है। इसे घर पर भी बनाया जा सकता है और अपनी पसंद के साथ मसाले और चटनियों को जोड़ा जा सकता है।

दही पूरी चाट को किसी भी त्यौहार या उत्सव पर बनाया जा सकता है। यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About dahi Puri chaat (दही पूरी चाट के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make dahi Puri chaat(दही पूरी चाट कैसे बनाएं)

Tips and FAQ  (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

उबले आलू – २

उबले मूंग मसाला चना

प्याज

भीगी बूंदी

बेसन सेव

मीठा दही

अमचूर चटनी

धनिया पुदीना चटनी

नमक

लाल मिर्च पाउडर

जीरा पाउडर

अनार के दाने

ऑयल – फ्राई करने के लिए

धनिया पत्ती- गार्निश करने के लिए

How to make dahi Puri chaat(दही पूरी चाट कैसे बनाएं)

दही पूरी चाट बनाने के लिए मेने रेडीमेड गोलगप्पो को ऑयल में फ्राई कर लिया है। अब एक प्लेट में गोलगप्पों को रख दीजिए। इसे उपर से उंगली से फोड़ दीजिए। ताकि इसमें मसाला भरा जा सके। अब इसमें उबले आलू, उबले मूंग मसाला चना,प्याज,डाल दीजिए।

इसके बाद इसमें पानी में भीगी हुई बूंदी, बारीक वाली बेसन सेव, मीठा दही डाल दीजिए। उपर से इसमें अमचूर चटनी,धनिया पुदीना चटनी, स्वादानुसार नमक,लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डाल दीजिए। दुबारा से उपर से थोड़ा दही और अनार के दाने डाल कर धनिया पत्ती से सर्व कीजिए। दही पूरी चाट खाने के लिए रेडी है।

Tips (टिप्पणी)

जीरा पाउडर बनाने के लिए जीरा को एक नॉनस्टिक पैन या रोटी बनाने वाले तवे पर धीमी आंच पर  सेक लीजिए। इसे लगातार तब तक चलाते रहे। जब तक को जीरे को सुगंध ना आने लगे। अब गैस बंद कर दीजिए। और इसे मिक्सी में पल्स मोड पर पीस लीजिए। जीरा पाउडर रायता, सलाद छाछ और चाट में डालने के लिए रेडी है।

चाट में सूखे हुए अनार दाने के भी यूज किया जा सकता है। पर फ्रेश डालने से स्वाद में भिन्नता आ जाती है।

मेने यहां पर पैकेट वाले गोलगप्पों का इस्तेमाल किया है। जिसे सीधा ही गर्म ऑयल में फ्राई कर लिया है।आप चाहे तो गोलगप्पे घर पर भी बना सकते है।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *