coconut chutney the best side dish for south recipes

coconut chutney

nariyal ki chutney

About coconut chutney(नारियल की चटनी के बारे में)

 नारियल साउथ इंडिया का प्रमुख खाद्य पदार्थ है। डोसा, मेदु वड़ा, पोंगल, उत्तपम, इडली के साथ इसे साइड डिश के रूप में परोसा जाता है। नारियल की चटनी को बनाना बहुत ही आसान है। नारियल को कद्दूकस करके करी पत्ते के तड़के के साथ इसे तैयार किया जाता है। नारियल से विभिन्न तरीके की डिशेस तैयार की जाती है। कोकोनट बर्फी, कोकोनट लडड़ू, स्मूदी, कोकोनट आइस क्रीम आदि। कोकोनट वाटर से ले कोकोनट मिल्क सभी का यूज़ इंडियन डिशेस में वैरायटी और टेस्ट को बढ़ाने के लिए किया जाता है। कोकोनट चटनी को अलग -अलग तरीको से बनाया जाता है। यहाँ पर मेने चटनी को बहुत ही सिंपल तरीके से और झट -पट विधि से तैयार किया है। जिसे फॉलो करके आप भी कम समय में बहुत ही अमेजिंग चटनी तैयार कर सकते है। चटनी को वैसे तो ग्राइंडर में ही तैयार किया जाता है। पर इसका स्वाद और खुशबू को दुगना करने के लिए इसे स्टोन स्लैब  पर भी तैयार किया जा सकता है। नारियल में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते है। जैसे की विटामिन सी,आयरन,मैग्नीशियम, कैल्शियम। नारियल नापसंद करने वाले लोग नारियल की चटनी या किसी और रूप में इसे खा सकते है।तो चलिए नारियल की चटनी को बनाना शुरू करते है।

Ingredients (सामग्री)

नारियल – १ 

चना दाल – २ टेबलस्पून भुनी हुई  

उड़द दाल – २ टेबलस्पून भुनी हुई 

जीरा – १ टीस्पून 

अदरक – १ टुकड़ा 

हरी मिर्च – ५  हरी मिर्च 

हरा धनिया – १/२ कप धनिया पत्ती 

दही – १ कप 

नमक – स्वादानुसार 

तड़के के लिए 

आयल – २ टेबलस्पून 

राई – १/२ टीस्पून 

साबुत लाल मिर्च – ४ 

करी पत्ता

How to make coconut chutney (नारियल की चटनी कैसे बनाये)

नारियल की चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले नारियल को कद्दूकस कर लेते है। एक नॉनस्टिक पैन को गैस पर गरम होने के लिए रख देते है। इसमें चना दाल, उड़द दाल और जीरा को २-३ मिनट के लिए रोस्ट कर लेते है। ठंडा होने पर इसे ग्राइंडर में ग्राइंड कर लेंगे। दूसरी और हरा धनिया,हरी मिर्च, अदरक और नमक को भी एक साथ पीस रहे है। पिसे हुए मिक्सचर में दोनों पीसी हुई दाल को डाल कर एक बार फिर से ग्राइंड कर रहे है। दूसरी और कद्दूकस किये हुए नारियल को भी थोड़े से पानी के साथ ग्राइंड करके पेस्ट बना लेते है। एक बाउल में दही को डाल कर इसे व्हिसक की हेल्प से व्हिसक कर रहे है। दही के एक सार होने पर इसमें हरे धनिये और दाल वाला पेस्ट डाल कर मिक्स कर रहे है। अब कद्दूकस किये हुए नारियल को डाल देंगे। सभी को मिक्स कर रहे है। और तड़के की तैयारी कर लेते है। एक पैन में आयल को गरम कर रहे है। इसमें राई डाल कर इसे तड़का लेते है। करी पत्ते और साबुत लाल मिर्च डाल कर गैस की फ्लेम को ऑफ कर रहे है। और तड़के को नारियल की चटनी में डाल देते है। स्पैचुला से मिक्स कर देते है। रेडी है नारियल की चटनी। इडली,डोसा के साथ सर्व करने के लिए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *