coconut barfi recipe | how to make nariyal barfi

Quick and easy coconut barfi

nariyal barfi

About coconut barfi (नारियल बर्फी के बारे में)

प्रोटीन, मिनरल्स और आयरन से भरपूर नारियल स्वास्थ्यवर्धक होता है। और इससे बनने वाली बर्फी को भारत के विभिन्न हिस्सों में अनेक नामों से जाना जाता है। जैसे की गुजरात में इसे खोपरा पाक, नॉर्थ इंडिया में इसे नारियल की बर्फी के नाम से जाना जाता है। नारियल की बर्फी को बनाने के लिए ताजे नारियल या सूखे हुए नारियल( जिसे की गोटा भी कहा जाता है) का यूज़ किया जाता है। मेने यहाँ नारियल की बर्फी बनाने के लिए सूखे हुए नारियल को कद्दूकस करके इसे दूध, मलाई, शक्कर के साथ मिला कर बनाया है। वैसे नारियल की बर्फी को कंडेंस्ड मिल्क, और मावे के साथ मिलाकर भी बनाया जाता है। पर यदि आपके पास मावा और कंडेंस्ड मिल्क उपलब्ध न हो। तो घर पर उपलब्ध होने वाले नार्मल इंग्रेडिएंट्स के साथ भी बहुत ही डिलीशियस बर्फी बनाई जा सकती है। बर्फी को आप चाहे तो स्टोर करके भी रख सकते है। और जब भी मीठा खाने का मन करे तो इसे खाया जा सकता है। बहुत ही साधारण सी दिखने वाली नारियल की बर्फी को तीज- त्यौहार पर विशेष रूप से बनाया जाता है। चूँकि नारियल अपने अंदर बहुत से प्राकृतिक गुणों को लिए हुए होता है। तो इससे बनने वाली बर्फी हो या चटनी या फिर कूकीज सभी का टेक्सचर और टेस्ट बहुत ही रिच होता है। यहाँ पर में आपके साथ अपनी मम्मी के हाथो से बनायी नारियल बर्फी की रेसिपी को शेयर करने जा रही हूँ। तो आइये बनाते है कोकोनट बर्फी।

Subtitle (उपशीर्षक)

About coconut barfi (नारियल बर्फी के बारे में)

Ingredients (आवश्यक सामग्री)

How to make coconut barfi (कैसे बनाये नारियल की बर्फी) 

Preparation time (बनने में लगने वाला समय) (१ घंटा)  (४-५ व्यक्तियों के लिए) 

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (आवश्यक सामग्री)

नारियल – १५० ग्राम कद्दूकस किया हुआ 

दूध – १ लीटर 

शक्कर – १५० ग्राम 

घी – १ टेबलस्पून 

मलाई – ३-४ टेबलस्पून/ मावा – १०० ग्राम 

फ़ूड कलर – ४-५  बूंदे

How to make coconut barfi (कैसे बनाये नारियल की बर्फी)

नारियल की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले हम एक नॉनस्टिक कड़ाही ले रहे है। इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल कर इसे २ मिनट के लिए रोस्ट कर लेते है। अब हम इसमें दूध डाल रहे है। दूध डाल कर इसे अच्छे से मिक्स करेंगे। और इसमें बॉईल आने तक वेट करेंगे। दूध में बॉईल आ चुका है। गैस की आंच को धीमी कर देते है। और नारियल में दूध को अब्सॉर्ब होने देंगे। जैसा की आप देख सकते है।  दूध नारियल में काफी अब्सॉर्ब हो चूका है। अब हम इसमें शक्कर डाल रहे है। शक्कर को अच्छी तरह से पकने देंगे। शक्कर पक चुकी है। अब हम इसमें मलाई ऐड कर रहे है। मलाई अच्छी तरह से मिक्स हो जाये तब तक स्पैचुला से अच्छे से बर्फी के मिश्रण को अच्छी तरह से चला लिया है। अब हम इसमें कुछ बूंदे पिंक फ़ूड कलर की डाल रहे है। अच्छे से मिक्स कर रहे है। गैस की फ्लेम को बंद कर रहे है। मिश्रण को घी लगी प्लेट पर निकाल रहे है। अच्छे से प्लेट में जमा देते है। थोड़ी देर बाद आप देखेंगे की बर्फी सेट हो चुकी हैं। अब इस पर चांदी का वर्क और कट किये हुए पिस्ते से डेकोरेट कर रहे है। और चाकू की मदद से अपनी मनपसंद अनुसार बर्फी कट कर लेंगे।

How to make instant  coconut barfi (इंस्टेंट नारियल बर्फी कैसे बनाये)

इंस्टेंट नारियल की बर्फी को बनाने के लिए हमे ज्यादा  इंग्रेडिएंट्स की जरुरत नहीं पड़ती। इंस्टेंट बर्फी के लिए आप नारियल के बुरे में मिल्कमेड मिक्स करे। और इसे अच्छी तरह से मिक्स करे। फिर इस मिश्रण को घी से ग्रीस करी  हुई थाली में अच्छी तरह से जमा दे। थोड़ी देर ऐसे ही रहने दे। अब इसे चांदी के वर्क और कट की हुई पिस्ता से अच्छी तरह से डेकोरेट कर ले। चाकू की मदद से छोटे -छोटे पीसेज में कट कर ले। और खाये इंस्टेंट नारियल की बर्फी।

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Tips (टिप्पणी)

कद्दूकस किये हुए नारियल को घी में भी रोस्ट किया जा सकता है। हमने यहाँ घी का यूज़ नहीं किया है। 

नारियल की बर्फी बनाने के लिए नारियल बुरा, फ्रेश नारियल या फिर गोटा किसी यूज़ किया जा सकता है।

FAQ  (सवाल)

 क्या बर्फी में फ़ूड कलर का इस्तेमाल करना जरुरी है ?

जी नहीं ,नारियल की बर्फी में फ़ूड कलर का इस्तेमाल करना बिलकुल ऑप्शनल है। आप चाहे तो इसे स्किप भी कर सकते है। यदि आप फ्रेश नारियल या फिर नारियल का बुरा यूज़ करते है। तो कलर का इस्तेमाल नहीं करे। पर आप गोटे को कदूकस करके नारियल की बर्फी बनाते है। तो कलर का यूज़ किया जा सकता है। क्योंकि बर्फी पकाते समय धीरे- धीरे मटमैले कलर की हो जाएगी ,जैसा की आप ऊपर दी गयी फोटो में देख सकते है।तो आप इसमें कलर को ऐड करके अपने मनपसंद अनुसार कोई भी कलर की बर्फी बना सकते है। 

 

बर्फी की स्टोरेज लाइफ क्या रहेगी ?

वैसे तोह किसी भी स्वीट डिश को फ्रेश खाया जाये तोह उसका स्वाद बहुत ही बढ़िया होता है। पर अगर बात स्टोरेज की हो तोह आप बर्फी को आसानी से ३-४ दिन के लिए स्टोर करके रख सकते है। अच्छा होगा, की आप इसे किचन काउंटर पर ही स्टोर करे। और यदि  फ्रिज में नारियल की बर्फी को स्टोर करना भी चाहते है तो किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करे खुली रखने से बर्फी सूखने लगेगी। और टेस्ट भी अच्छा नई रहेगा।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *