chola tikki chaat recipe with amazing taste

Delcious chaat

chola tikki chaat

About chola tikki chaat (छोला टिक्की चाट के बारे में)

चाट तो सभी की फेवरेट होती है। चाहे छोटे हो या बड़े। हर कोई चाट का दीवाना होता है। चाट को यदि भारत का स्ट्रीट फूड कहा जाए,तो यह गलत नही होगा। चाट को फैमिली फंक्शन हो या छोटी सी गेट टुगेदर पार्टी। इसे खाने के मेन्यू में  शामिल किया जाता है। और हो भी क्यों ना,इसे खाने का एक अलग ही मजा होता है। कभी तीखा, कभी मीठा स्वाद कभी चटपटा स्वाद। आ रहा है ना मुंह में पानी, तो फिर देर किस बात की चलिए जल्दी से बनाते है।छोला टिक्की चाट।

 छोला टिक्की चाट बनाने के लिए हमने यहां पर पहले छोले को रेडी किया है। दूसरी ओर आलू की टिक्की बना कर इसे हरी और इमली की चटनी, बारीक कट किए हुए प्याज,टमाटर से असेंबल किया है।और हो गई टेस्टी छोला टिक्की चाट रेडी। आप चाहे तो इसे दही, बारीक सेव, चुकंदर से भी डेकोरेट कर सकते है। पर चूंकि हमने इसमें सब कुछ मिक्स किया है। अतः छोला टिक्की ऊपर से जितनी सिंपल रहती है। उतना ही इसे खाने का मज़ा दुगुना हो जाता है।

छोला टिक्की को बनाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता। या इसे बनाने के लिए अलग से तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती। यदि छोले रेडी  है। तो आलू की टिक्की के साथ इसे झट– पट सर्व  किया जा सकता है। मैंने यहां पर तैयार छोलो में इमली की चटनी को पहले से ही मिक्स कर दिया है। अतः अलग से चटनी को उपर से डालने की आवश्यकता नहीं है। पर यदि आप ज्यादा खट्टा पसंद करते है। तो चटनी को उपर से डाला जा सकता है। कई बार हमे यह भ्रम हो जाता है। की छोलो की सब्ज़ी को ही चाट में टिक्की के साथ खाया जाता है।

 ऐसा नहीं है। आलू की टिक्की के साथं सर्व किये जाने वाले छोले बनने में थोड़े से अलग होता है। यदि आप चाट के लिए छोलो को रेडी कर रहे है। तो इसे चटपटा करने के लिए छोलो में बहुत सी चीज़े मिलाई जाती है। परन्तु छोलो की सब्ज़ी के लिए हम बड़े ही सिंपल तरीके से छोले की सब्ज़ी को बना सकते है। पर यदि आप मेरे ब्लॉग को देखे।  तो मेने यहाँ पर छोलो को तैयार करने के लिए कुछ ही चीज़ो का उपयोग किया है। और इसी से ही बहुत टेस्टी चाट को रेडी किया है। चूँकि चाट का चटपटा मज़ा तो इसमें डाले जाने वाले मसालों से आता है।

अत: आप मसालों को अपनी आवश्यकतानुसार डाल सकते है। चलिए में आपको बताती हु की छोला टिक्की चाट मेरी फेवरिट चाट कैसे बन गयी। जब में कॉलेज में थी। तो उस समय मेने एक कुकिंग कम्पटीशन में पार्ट लिया था। हमारे कम्पटीशन की थीम का नाम था चाट बाजार। सभी ने अलग- अलग तरह की चाट बनायीं। किसी ने राज कचोरी, किसी ने दही बड़ा, पानी पूरी, सेव पूरी, पपड़ी चाट, भेल पूरी, छोला चाट और भी बहुत तरह के चाट बनाये गए। चूँकि छोला चाट को छोड़कर बाकि सभी तरह की चाट मेने खायी हुई थी।

पर जब मेने गरम- गरम छोला आलू टिक्की चाट को चखा तो मुँह से यकायक ही निकला लाजवाब। बस! तभी से में छोला टिक्की चाट को खाना बहुत ही पसंद करती हु। अत: आप भी बिना देर किये झट- पट छोला आलू टिक्की चाट को बनाये। खाये और खिलाये। यदि आपको मेरी द्वारा दी गयी रेसिपी अच्छी लगी तो इसी तरह के और भी ब्लोग्स को पड़ने के लिए में आप से नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करने का अनुरोध करती हु। 

Subtitle (उपशीर्षक)

About chola tikki (छोला टिक्की के बारे में)

Ingredients (सामग्री) 

How to make chola for potato tikki  (छोलो को कैसे बनाएं)

Ingredients (सामग्री) 

How to make potato tikki (आलू की टिक्की कैसे बनाएं)

How to make tamarind chutney (इमली की चटनी कैसे बनाएं)

How to make green chutney (हरी चटनी कैसे बनाएं)

Time of preparation and cooking (बनाने में लगने वाला समय)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

देसी घी- ११/२ टीस्पून 

तेजपत्ता – २ 

काली मिर्च – ४-५ 

लॉन्ग – २-३ 

बड़ी इलायची – २ 

जीरा- १/२ टीस्पून  

आखा धनिया- १/२ टीस्पून 

हींग- १/४ टीस्पून  

अदरक- १ इंच का टुकड़ा 

हरी मिर्च- २ 

लहसुन – ८ – १० 

उबले छोले- ११/२ ग्राम 

नमक- स्वादानुसार   

हल्दी- १/४ टीस्पून 

लाल मिर्च पाउडर – ११/२ टीस्पून 

धनिया पाउडर- ११/२ – २ टीस्पून 

 उबले छोले का बचा हुआ पानी

How to make chola for potato tikki (छोले की कैसे बनाएं)

छोला बनाने के लिए सबसे पहले छोलो को २ बार साफ़ पानी से धो लीजिये। और रात भर के लिए भीगो कर रख दीजिये। एक प्रेशर कुकर लीजिये। इसमें छोलो को पानी और नमक के साथ डाल कर ३-४ सीटी तेज आंच पर लगवा दीजिये। गैस की फ्लेम को ऑफ कर दीजिये। कुकर को ठंडा होने दीजिये। एक नॉन स्टिक कढ़ाई लीजिए। इसमें जीरा, आखा धनिया, बड़ी इलायची, तेजपत्ता, काली मिर्च डाल दीजिए। सभी मसालों को दो से 3 सेकेंड के लिए पका लीजिए। अब इसमें अदरक लहसुन और हरी मिर्च को कूट कर डाल दीजिए। इस पेस्ट को हल्का ब्राउन होने तक पकाइए। अब इसमें बॉयल्ड छोले डाल दीजिए। साथ ही साथ इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर भी डाल कर सभी को अच्छे से मिक्स कर लीजिए। छोलो और मसालों को अच्छे से मिक्स करने के बाद में इसमें थोड़ा सा पानी डाल दीजिए और इसमें तेज एक से दो उबाल आने दीजिए। एक से दो उबाल आने के बाद इसमें इमली की चटनी डाल कर मिक्स कर दीजिए। इसे मध्यम से धीमी आंच पर ग्रेवी के गाढ़ा होने तक पकाइए। गैस की फ्लेम को बंद कर दीजिए।छोले रेडी है

Ingredients (सामग्री)

बॉयल्ड आलू- १/२ किलोग्राम 

ब्रेड – ३ 

अरारोट- १/२ टीस्पून 

नमक – स्वादानुसार 

ऑयल

How to make potato tikki (आलू की टिक्की कैसे बनाएं)

आलू की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आलू को प्रेशर कुकर में पानी और नमक डाल कर बॉईल कर लीजिए। चार से पांच सिटी लगने के बाद गैस की फिल्म को ऑफ कर दीजिए। कुकर को ठंडा होने दीजिए। ढक्कन को हटा दीजिए। आलू को बाहर निकाल कर इस के छिलकों को रिमूव कर दीजिए। अब आलू को मैशर की सहायता से अच्छे से मैश कर लीजिए। आलू को मैश करने के बाद इसमें ब्रेड के स्लाइसेज डाल दीजिए। साथ ही में इसमें अरारोट भी डाल दीजिए। सभी को अच्छे से मिक्स कर दीजिए। इस मिश्रण में थोड़ा सा नमक डाल दीजिए। और हाथों की सहायता से गोल गोल टिक्की बना लीजिए। दूसरी और एक नॉन स्टिक पैन लीजिए। इसमें ऑयल डालकर ऑयल को चारों तरफ फैला लीजिए। एक-एक करके सभी आलू की टिक्की को रखते जाइए और इसे ब्राउन होने तक अच्छे से उलट पलट करके पका लीजिए। आलू की गरम -गरम टिक्की छोले के साथ सर्व करने के लिए रेडी है।

How to make tamarind chutney (इमली की चटनी कैसे बनाएं)

इमली की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले इमली को पानी में ६ से ७ घंटे के लिए भिगो कर रख दीजिए। इमली के अच्छे से भीग जाने के बाद इसे गैस पर १-२  उबाल आने के लिए रख दीजिए। इसे ठंडा होने दीजिए। इमली के ठंडा होने पर इसके गूदे को अच्छे से मसल कर साइड में रख दीजिए। इमली के पानी को गैस पर रख कर इसे थोड़ा गाढ़ा होने दीजिए। अब इसमें गुड मिला दीजिए और १० – १५  मिनट के लिए धीमी आंच पर रहने दीजिए। साथ ही में इसमें नमक और लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए। अच्छे से मिक्स कर दीजिए इमली की चटनी रेडी है।

How to make green chutney (हरी चटनी कैसे बनाएं)

हरी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले हरे धनिए और पुदीने को साफ कर दीजिए। अब इसे ४ से ५ बार साफ पानी से अच्छी तरह से धो कर मिट्टी को हटा दीजिए। अब एक जार लीजिए। इसमें हरा धनिया पुदीना, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को कट करके मिक्सी में पीस लीजिए। अब इसमें स्वादानुसार नमक डाल दीजिए। यदि आप चटनी को स्वाद में थोड़ा खट्टा चाहते हैं तो इसमें थोड़ा सा दही मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। हरी चटनी रेडी है।

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

छोले टिक्की बनाने के लिए आप सभी मसालों को अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। 

छोला टिक्की बनाने के लिए आप पहाड़ी आलू का इस्तेमाल करे। 

हरी चटनी बनाने के लिए धनिये के साथ पुदीने की थोड़ी पत्तियों का इस्तेमाल करे। अनयथा चटनी का रंग गहरा हरा हो जायेगा। 

यदि आप हरी चटनी में दही के यूज़ नहीं करना चाहते। तो इसमें निम्बू का इस्तेमाल किया जा सकता है। दही डालने से चटनी का कलर और स्वाद दोनों ही बढ़ जाते है। 

छोलो को उबालने के बाद इसके बचे हुए पानी को फेंके नहीं क्यूंकि इसी पानी का इस्तेमाल कर हम छोलो के लिए बाद में करेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *