Bread potato roll recipe- easy snacks for evening

Bread potato roll | Bread roll

bread roll

About bread roll (ब्रेड रोल के बारे में)

ब्रेड रोल को चाय, सॉस, हरी चटनी के साथ इवनिंग स्नैक्स या सुबह के नाश्ते में खाया जा सकता है। ब्रेड रोल को आलू की स्टफींग के साथ तैयार किया जाता है। रोल्स को बेक और डीप फ्राई दोनों तरह से बनाया जा सकता है। यहाँ पर में आपको रोल्स को आयल में डीप फ्राई करके बता रही हूँ। रोल्स की स्टफींग आलू के साथ मसालों को मिलाकर रेडी की जाती है। तो आइये ब्रेड रोल की रेसिपी को बनाना स्टार्ट करते है।

Subtitle (उपशीर्षक)

About bread roll  (ब्रेड रोल के बारे में)

Ingredients (सामग्री) 

How to make bread roll follow by easy steps (ब्रेड रोल बनाये इजी स्टेप्स फॉलो करके)

Preparation time- (बनने में लगने वाला समय) (१ घंटा) (४- ५ व्यक्तियों के लिए)४ 

Tips (टिप्पणी)

Ingredients (सामग्री)

आलू- ४-५ मध्यम साइज के 

ब्रेड स्लाइसेस – ६ 

तेल – १/२ किलोग्राम  

नमक- स्वादानुसार 

लाल मिर्च पाउडर – १- ११/२ टीस्पून 

हल्दी- १/४ टीस्पून 

धनिया पाउडर – १ टीस्पून 

हरी मिर्च- १-२ बारीक़ टुकड़े में कट की हुई 

गरम मसाला – १/२ टीस्पून 

किचन किंग मसाला – १/२ टीस्पून 

अमचूर- १/२ टीस्पून

How to make bread roll follow by easy steps (ब्रेड रोल बनाये इजी स्टेप्स फॉलो करके)

सबसे पहले हम आलू को बॉईल कर है रहे है। आलू को बॉईल करने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छे से साफ़ पानी से धो लेना है। प्रेशर कुकर में आलू, पानी और नमक डाल कर कुकर  के ढक्कन को बंद कर रहे है। और तेज़ आंच पर २ सीटी आने का वेट करते है। २ सीटी लग चुकी है। गैस को बंद कर देते है। कुकर को ठंडा होने देते है। अब आलू को निकल लेते है। छिलका हटा कर आलू को अच्छे से मैश कर देते है। दूसरी और एक नॉन स्टिक कड़ाई में तेल डाल रहे है। तेल गरम हो चूका है। इसमें थोड़ी दी हींग डाल रहे है। अब मैश किये हुए आलू डाल देते है। साथ ही सभी मसाले नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला ,किचन किंग मसाला और अमचूर पाउडर डाल कर अच्छे से मिला देते है। ऊपर से बारीक़ कटा हरा धनिया और हरी मिर्च डाल रहे है। और गैस को बंद कर देते है। मिश्रण को दूसरे बाउल में ट्रांसफर कर रहे है। और इसे ठंडा होने देते है। मिश्रण ठंडा हो चूका है। अब इसके छोटे- छोटे गोले बना लेते रहे है। सभी गोले तैयार है। अब ब्रेड का एक स्लाइस हाथ में लेते है। इसको पानी में डिप कर रहे है। अब दोनों हाथो की हथेलियों से ब्रेड का एसेस पानी निकाल रहे है। और आलू का तैयार किया हुआ मिश्रण ब्रेड में रख रहे है। ब्रेड को हलके हाथो से धीरे-धीरे रोल कर रहे है। सभी ब्रेड रोल्स  को इसी तरह से तैयार कर लेते है। और साइड में रख देते है। दूसरी और कड़ाई में तेल गरम होने के लिए रख रहे है। तेल गरम हो चूका है। अब इसमें एक -एक करके ब्रेड रोल डाल रहे है। गैस को मध्यम आंच पर रख कर सभी रोल्स को डीप फ्राई कर लेते है। हमे रूल्स को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करना है। हमारे रोल्स गोल्डन ब्राउन कलर के हो चुके है। अब इसे एक प्लेट में निकाल लेते है। और गरमा -गरम सॉस या चटनी के साथ परोस रहे है।

Tips (टिप्पणी)

ब्रेड रोल्स का एक्स्ट्रा ऑयल रिमूव करने के लिए इसे टिश्यू पेपर पर भी निकाला जा सकता है। 

आलू के मसाले को ज्यादा देर के लिए गैस पर गैस पर नहीं रखना है। क्यूंकि आलू पहले से बॉईल है। 

आलू मिश्रण के पूरा ठंडा होने पर छोटे-छोटे गोले बनाये। 

ब्रेड स्लाइस को पानी में ज्यादा देर के लिए डीप नहीं करना है। नहीं तोह ब्रेड ख़राब होकर बिखर जाएगी।   

ब्रेड स्लाइस में से पानी को अच्छे से रिमूव करे अन्यथा ब्रेड रोल क्रिस्पी नहीं बनेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *