Besan ki tikki with perfect and easy tips

Sindhi Besan Tikki

besan ki tikki

About besan tikki (बेसन की टिक्की के बारे में)

बेसन टिक्की एक सिंपल सी सिंधी रेसिपी है। बहुत ही आसान से इंग्रेडिएंट्स के साथ बेसन की टिक्की को बनाया जा सकता है। खाने में यह सब्ज़ी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे कुकर या फिर नॉनस्टिक कड़ाही किसी में भी बनाया जा सकता है। टिक्की को बनाने के लिए मुख्य रूप से बेसन का यूज़ किया जाता है। बेसन की टिक्की को प्याज़ और टमाटर की ग्रेवी में तैयार किया जाता है। बेसन की टिक्की को सब्ज़ी में दो तरह से तैयार किया जा सकता है। एक तो फ्राई करके। और एक बिना फ्राई किये हुए। दोनों ही तरीकों से बनाई गयी टिक्की सब्ज़ी के स्वाद को बढ़ाती ही है। पर हेल्दी ऑप्शन के लिए बिना फ्राई की हुई टिक्की बेस्ट रहती है।

 टिक्की को बनाने के लिए इसमें सुखे हुए अनारदाने का इस्तेमाल किया जा सकता है। पर ये बिलकुल ऑप्शनल है। क्योंकि में खुद एक सिंधी  फॅमिली से बिलोंग करती हु। सिंधी कल्चर अपने आप में बहुत ही रिच कल्चर है। और खाने की बात करे तो सब्ज़ियों से ले कर मिठाई सभी का टेस्ट और स्वाद एक दम यूनिक होता है। मुझे आज भी याद है। मेरी नानी के हाथों की बनी बेसन की टिक्की की सब्ज़ी। क्या स्वाद होता था। इसी स्वाद को में आपने ब्लॉग के द्वारा आप सभी के साथ शेयर कर रही हु। बेसन की टिक्की को गर्म -गर्म रोटी या पराठा किसी के भी साथ परोसा जा सकता है।

बच्चो के टिफ़िन बॉक्स हो या ऑफिस का लंच बॉक्स इसे आसानी से पैक करके दिया जा सकता है। टिक्की की सब्ज़ी में प्याज़ का बहुत महत्व होता है। जब तक इस सब्ज़ी में अच्छी मात्रा में प्याज़ न डालें जाये। तब तक इस सब्ज़ी को ना तो बनाने में मज़ा आता है। न ही खाने में। बात करे भारतीय खाने की तो यहाँ पर बेसन एक प्रमुख खाद्य पदार्थ के रूप में उपयोग किया जाता है। बेसन से हम अलग-अलग तरह के चटपटे नाश्ते जैसे की – बेसन चिल्ला, खमण ढोकला, पकोड़ा। विभिन्न तरह की सब्जियाँ – गट्टे के सब्ज़ी, राजस्थानी कढ़ी, बेसन की टिक्की,खांडवी आदि तैयार किये जा सकते है। इतना ही नहीं। बेसन का उपयोग उबटन आदि में भी इस्तेमाल कर सौंदर्य को निखारने के लिए किया जाता है।

 बेसन की टिक्की के लिए हमे किसी भी तरह के फैंसी इंग्रेडिएंट्स यूज़ करने की जरुरत नहीं है। बहुत ही सिंपल घर की रसोई में मिलने वाली कुछ ही सामग्री से हम बहुत ही लाजवाब टिक्की की सब्ज़ी तैयार कर सकते है। तो चलिए सब्ज़ियों के मेन्यू चार्ट में बेसन की टिक्की को शामिल करते है। और बनाना शुरू करते है। टेस्टी और डिलीशियस बेसन टिक्की रेसिपी। इसी तरह की और भी ढेरों रेसिपीज को पढ़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे। और पहुंच जाये। अपने मनपसंद पेज पर।

Subtitle (उपशीर्षक)

about besan tikki (बेसन की टिक्की के बारे में)

ingredients (सामग्री)

how to make sindhi besan ki tikki (सिंधी बेसन टिक्की रेसिपी कैसे बनाये)

preparation time (बनने में लगने वाला समय) (१ घंटा) ३-४ व्यक्ति)

tips and FAQ (सवाल और टिप्पणी)

Ingredients (सामग्री)

बेसन – १५० ग्राम 

ऑइल – मोईन के लिए 

नमक – स्वादानुसार 

लाल मिर्च पाउडर – १/२ टीस्पून 

हल्दी – १/४ टीस्पून 

प्याज़ – १ छोटा 

हरी मिर्च – १-२ 

पानी – आटा गूथने के लिए

अनारदाना – थोड़ा सा   

प्याज़ – १/२ किलोग्राम 

टमाटर – पाव 

हरी मिर्च – २-३ 

नमक – स्वादानुसार 

लाल मिर्च पाउडर – १/२ टीस्पून 

धनिया पाउडर – १ टीस्पून 

हल्दी – १/४  टीस्पून 

गरम मसाला – १/२ टीस्पून

ऑइल – तलने के लिए 

हरा धनिया –  डेकोरेट करने के लिए 

How to make sindhi besan ki tikki (सिंधी बेसन टिक्की रेसिपी कैसे बनाये)

सिंधी बेसन की टिक्की बनाने के लिए एक बाउल में बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और ऑइल दाल दीजिये। सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर दीजिये। अब पानी की सहायता से रोटी से थोड़ा सा टाइट आटा गूथ लीजिये। दोनों हथेलियों की सहायता से लोई को गोल- गोल टिक्की के रूप में बना दीजिये। इस पर एक – दो अनारदाना लगा दीजिये। एक कड़ाही में ऑइल को गरम कीजिये। धीरे- धीरे करके सभी टिक्कियों ऑयल में धीमी आंच पर ब्राउन होने तक फ्राई कर लीजिये। दूसरी और एक नया साफ बाउल लीजिये। इसमें कट किये हुए प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और धनिया पाउडर डाल कर मिक्स कर लीजिये। एक नॉनस्टिक कड़ाही लीजिये। इसमें ऑइल डाल दीजिये। प्याज़ के मिश्रण को कड़ाही में डाल दीजिये। इसके ऊपर फ्राई की हुई बेसन टिक्की रख दीजिये। ऊपर से ढक्कन से ढक दीजिये। धीमी आंच पर इसमें से ऑइल छूटने तक इसे पकने दीजिये। सब्ज़ी के बनते ही इसमें ऊपर से गरम मसाला डाल दीजिये। और गैस की फ्लेम को बंद कर दीजिये। रेडी है। सिंधी बेसन टिक्की।

Tips (सवाल)

बेसन की टिक्की को फ्राई करते समय गैस की आंच को धीमी ही रखे। आंच तेज़ होने पर टिक्की जल जाएगी और अंदर से कच्ची रह जाएगी। 

बेसन की टिक्की को कुकर में भी बनाया जा सकता है। पर हमने यहाँ  नॉनस्टिक कड़ाही में बनाया है। कुकर में टिक्की की सब्ज़ी को बनाने के लिए सभी सामग्रियों को कुकर में डाल दीजिये। एक सीटी तेज़ आंच पर दूसरी सीटी धीमी आंच पर लगवा दीजिये। परन्तु कुकर में प्याज़ के पानी छोड़ने से सब्ज़ी में कड़ाही में बनी सब्ज़ी के जैसा स्वाद नहीं आता।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *