besan chilla – easy to make gram flour pancake

besan chiila- easy to make gram flour pancake (बेसन का चिल्ला)

besan chilla

About besan chilla( बेसन चिल्ला के बारे में)

बेसन का चिल्ला बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी चिल्ला होता है। इसे सुबह के ब्रेकफास्ट से ले कर शाम के स्नैक्स में शामिल किया जा सकता है। यहाँ मैंने बेसन के चिल्ले को हेल्दी बनाने के लिए टमाटर के साथ- साथ कई तरह की सब्ज़ियों का इस्तेमाल भी किया है। बेसन के चिल्ले की सबसे अच्छी बात यही है। कि आप इसे बच्चों से बिना पूछे स्कूल के टिफ़िन बॉक्स में पैक कर सकते है। ब्रेकफास्ट में सॉस,इमली की चटनी ,हरी चटनी के साथ परोस सकती है। बेसन के चिल्ले को बनाने के लिए पहले से कोई तैयारी करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप इसे शार्ट टाइम में झट- पट बना सकते है। चिल्ले मीठे व नमकीन दोनों तरह से बनाया जा सकता है। और इसमें कई तरह के बदलाव भी किये जा सकता है। तो क्यों न बेसन के चिल्ले को बनाना शुरू किया जाये।

Subtitle (उपशीर्षक)

About besan chilla( बेसन चिल्ला के बारे में)

ingredients (सामग्री)

how to make besan chilla step by step ( कैसे बनाये बेसन का चिल्ला स्टेप बाय स्टेप)

Preparation time (बनने में लगने वाला समय)(१० -१५ मिनट)

Tips (टिप्पणी)

Variation (वेरिएशन)

ingredients (सामग्री)

बेसन – २०० ग्राम 

आटा – ५० ग्राम 

सूजी – ५० ग्राम 

तेल – १०० ग्राम 

प्याज़ – २(बड़े) ३ (छोटे)

आलू – १ 

टमाटर – १ बीच में से पल्प निकला हुआ 

हरी प्याज़ – १ 

नमक – स्वादानुसार

लाल मिर्च पाउडर – २ टीस्पून 

हरी मिर्ची – २ (बड़ी) ४ (छोटी)

साबुत धनिया 

पालक 

जीरा -१/२ टीस्पून 

बेकिंग पाउडर – पिंच 

कसूरी मेथी

How to make besan chilla step by step ( कैसे बनाये बेसन का चिल्ला स्टेप बाय स्टेप)

चिल्ला बनाने के लिए सबसे पहले बेसन में सूजी और आटा डाल दे। अब इसमें सभी सब्जियाँ जैसे की पालक, प्याज़, आलू,टमाटर, हरी प्याज़,मिर्ची को मिला दे। ऊपर से सारे मसाले नमक, जीरा,लाल मिर्च पाउडर, साबुत धनिया को ऐड कर दे। सभी को अच्छे से स्पैचुला की सहायता से मिक्स कर दे। अब पानी की सहायता से घोल को तैयार करे। यहाँ ये बात ध्यान रखने योग्य है। की घोल बहुत ज्यादा पतला या गाढ़ा नहीं होना चाहिए। नहीं तो चिल्ला बनाने में परेशानी आएगी। घोल तैयार हो चुका है। अब इसे ५ से १० मिनट के लिए साइड में रखना है। ५ से १० मिनट हो चुके है। अब हम इसमें बेकिंग पाउडर और साथ ही कसूरी मेथी ऐड कर रहे है। दुबारा अच्छे से मिलाएंगे। अब हम गैस पर नॉन स्टिक तवा रख देते है। अब इसमें २ टीस्पून तेल डाल रहे है। तेल गरम हो चुका है। गैस की आंच  को मध्यम कर देते है। तेल को अच्छे से तवे पर चारों और ब्रश की हेल्प से फेलायेंगे। अब इस पर बेसन का घोल डाल रहे है। एक बड़े चमच्च की हेल्प से घोल को धीरे -धीरे गोल- गोल तवे पर फैलाना है। ऊपर से २ टीस्पून ऑयल और डाल रहे है। गैस की आंच मध्यम है। एक साइड से चिल्ला सिख चुका है। इसे पलट देते है। और इसी तरह से चिल्ले को करारा होने तक उलट – पलट करके सेक रहे है। बेसन का चिल्ला सर्व करने के लिए  रेडी है। गरमा- गरम चिल्ले को सॉस और इमली की  चटनी के साथ परोस रहे है। 

 Variation(वेरिएशन)

ओट्स चिल्ला – बेसन के चिल्ले को हेल्दी बनाने के लिए इसमें ओट्स ऐड किया जा सकते है।

पनीर चिल्ला – इसी तरह इसमें ग्रेटेड पनीर मिला ककर भी चिल्ला तैयार किया जा सकता है।

Tips (टिप्पणी)

बेसन का चिल्ला बनाने के लिए दरदरे या दानेदार  बेसन का उपयोग नहीं करना चाहिए। नहीं तो चिल्ला अच्छे से नहीं बैठेगा और टूटने या बिखरने का डर रहेगा। बेसन के चिल्ले का घोल बनाते समय पानी की मात्रा का ध्यान रखा जाना चाहिए। आप इसे बेसन के हिसाब से एडजस्ट कर सकता है।  शुरुआत में पानी काम ही रखे। आवश्यकता होने पर थोड़ी – थोड़ी मात्रा में पानी डाले। अच्छे से मिलाये। जरुरत पड़े तो और पानी ऐड करे। 

   

आप चाहे तो अपने मनपसंद या सीजनल सब्ज़िया भी बेसन के चिल्ले में ऐड कर सकते है। जैसे की गाजर, ब्रोकली, लौकी,कद्दू। यहाँ आपको एक बात ध्यान रखनी है। सभी सब्ज़ियाँ छोटे- छोटे पीसेज में कट करके चिल्ले के बैटर में ऐड करनी है। 

 

चिल्ले में बेकिंग पाउडर ऐड करना बिलकुल ऑप्शनल है। पर हमने यहाँ चिल्ले को सॉफ्ट बनाने के लिए बेकिंग पाउडर का यूज़ किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *