bauthe ka raita one of the yummiest recipe

bathue ka raita

bathue ka raita

About bathue ka raita ( बथुए का रायता के बारे में)

वैसे तो रायते कई तरह के होते है। पर बथुए का रायता सर्दियों में शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी होता है। यह ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है। शरीर में भोजन को पचाने का भी कार्य करता है। बथुए में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह मुख्यत नार्थ इंडिया में उगाया जाने वाला छोटा सा पौधा है। इसे भिन्न – भिन्न नामों से जाना जाता है। जैसे की गुजरात में इसे चील भी कहा जाता है। बथुए से कई तरह की डिशेस बनायीं जाती है। जैसे की बथुए का पराठा, रायता, सब्ज़ी आदि। बथुए का रायता बनाने के लिए चाहे तो बथुए का पेस्ट बना कर इसे रायते   में यूज़ किया जा सकता है। चाहे पत्तियों को उबालकर इसे रायते में डाला जा सकता है। बथुए के रायते को रोटी, चावल, पराठा किसी के भी साथ परोसा जा सकता है। तड़का लगाने के लिए इसमें कुछ लोग लहसुन का भी इस्तेमाल करते है। बथुए की पत्तियों को साफ़ करने में यक़ीनन थोड़ा समय जयादा लगता है। पर रायता बनने में केवल १० मिनट का समय ही पर्याप्त है। और इस १० मिनट में आप आपके चाहने वालो के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट रायता तैयार कर सकते है। हरी सब्ज़ियों के सेवन से शरीर को चुस्त- दुरुस्त रखा जा सकता है। तो चलिए रायता बनाने की रेसिपी को शुरू करते है। 

Subtitle(उपशीर्षक)

About bathue ka raita (बथुए के रायते के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to clean bathue (बथुए की पत्तियों को कैसे साफ़ करे)

How to make bathue ka raita (रायता कैसे बनाये)

For tadka(तड़के के लिए)

Preparation time (बनने में लगने वाला समय) (३-४ व्यक्तियों के लिए) (१०-१५ मिनट)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

बथुआ – १/२ किलोग्राम 

दही – १/२ किलोग्राम 

नमक – स्वादानुसार 

लाल मिर्च पाउडर – १/२ टीस्पून 

जीरा पाउडर – १/२ टीस्पून

चाट मसाला – १/२ टीस्पून

For tadka(तड़के के लिए)

ऑयल – १ बड़ा स्पून सब्ज़ी वाला 

लहसुन – ४-५ कलियाँ 

हरी मिर्च – १ मध्यम

How to clean bathua (बथुए की पत्तियों को कैसे साफ़ करे)

बथुए को साफ़ करने के लिए सबसे पहले पत्तियों को अच्छे से डंठल से तोड़कर अलग कर ले। उसके बाद इससे ४-५ पानी से अच्छे से साफ़ कर ले। बथुए में मिट्टी रहती है। तोह कम से कम इसे धोने में   ४-५ पानी का प्रयोग करे। उसके बाद ही रायता बनाये।

How to make bathue ka raita (रायता कैसे बनाये)

बथुए का रायता बनाने के लिए सबसे पहले हमने इसे साफ़ करके ४ बार अच्छे से पानी से धो लिया है।  और चाकू से इसे छोटे- छोटे टुकड़ो में कट कर लिया है। अब हम एक पतीला ले रहे है। उसमे १ गिलास पानी डाल रहे है। गैस की फ्लेम को ऑन कर देते है। और इसे तेज़ आंच पर १० मिनट के किये उबलने देते है। पतीले को ढक्कन लगा रहे है। १० मिनट हो चुके है। बथुआ उबल चूका है। दूसरी और दही को मथनी से मथ रहे है। दही के एक सार होने पर इसमें नमक ,लाल मिर्च पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर और चाट मसाला ऐड कर रहे है। सभी को अच्छे से मिक्स कर देते है। अब बथुए को पानी सहित ही दही में मिक्स कर देते है। अच्छे से मिला रहे है। और तड़के की तैयारी कर लेते है।

For tadka(तड़के के लिए)

तड़के के सबसे पहले हमने  एक मिट्टी दिया ले कर इसे अच्छे से साफ़ पानी से धो लिया है। अब अच्छे से सूखा लेंगे। दिये को गैस पर रख रहे है। इसमें ऑयल डाल रहे है। आयल के गरम होने पर हम इसमें कट किये हुए लहसुन डाल रहे है।  और इसे हल्का ब्राउन होने देते है। अब हम इसमें छोटे टुकड़ो में कट की हुई हरी मिर्च भी डाल देते है। गैस की फ्लेम को ऑफ कर रहे है। और दिये को चिमटे की हेल्प से अच्छे से पकड़ कर इसे दही में डाल देते है। और २ मिनट के लिए दिये को रायते के अंदर ही रहने देते है। अब दिये को बाहर निकल देते है। रेडी है बथुए का तड़के वाला स्वास्थवर्धक रायता। 

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

बथुए को उबालते समय उसमें पानी ज्यादा नहीं डाले। क्योंकि बथुए में खुद में भी पानी रहता है। 

पत्तियों को उबालने के बाद बचे हुए पानी को फेंके नहीं ,क्यूंकि उबलने से सभी पोषक तत्व पानी में आ चुके है।

तड़के के लिए हमने यहाँ राई का इस्तेमाल नहीं किया है। आप चाहे तोह राई का भी यूज़ कर सकते है। साथ ही साथ इसमें प्याज़ और खीरे को भी छोटे टुकड़ो में कट करके डाला जा सकता है।   

FAQ (सवाल)

मिट्टी के दिये को रायते में क्यों डाला गया है ?

यहाँ हमने मिट्टी के दिये में रायते को तड़का लगाया है। वैसे आप चाहे तो नार्मल तरीके से भी तड़का लगा सकते है। यहाँ हमने मिट्टी की सौंदी -सौंदी महक के लिए दिये को रायते में डाला है। पर ध्यान रहे की दिये को पहले अच्छे से पानी से साफ़ कर ले। नहीं तो किरकिरी रायते में मिल जाएगी और रायता खाने लायक नहीं रहेगा। दूसरा दिये को अच्छे से सूखा ले। उसके बाद ही तड़के के लिए यूज़ करे। अन्यथा तड़का लगने में ज्यादा समय लग जायेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *