arbi fry | how to make fry arbi recipe

Dry Arbi

About arbi fry (अरबी फ्राई के बारे में)

बहुत ही सिंपल और आसान सी डिश अरबी फ्राई को बनाने के लिए सबसे पहले इसे बॉईल किया जाता है। उसके बाद इसे फ्राई कर इसमें मसालों को मिक्स किया जाता है। दाल और रोटी के साथ अरबी का कॉबिनेशन बहुत ही मज़ेदार रहता है। अरबी को न सिर्फ फ्राई करके बल्कि इसे ग्रेवी में भी तैयार किया जाता है। और यकीन मानिये। दोनों ही तरीको से यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। अरबी फ्राई को बनाते समय हमें दूसरी किसी भी सब्ज़ी को मिलाने की आवश्यकता नहीं रहती।घर पर पाए जाने वाले डेली रूटीन के मसाले और रेडी है। अरबी फ्राई। यदि बात करे अरबी में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की तो यह विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ है। खाने में ना सिर्फ अरबी बल्कि इसके पत्तों से भी बहुत ही स्वादिष्ट पकोड़े बनाये जाते है।

जिसे पात्रा भी कहा जाता है। गुजराती डिश पात्रा को नारियल के बुरे और धनिया पत्ती से डेकोरेट कर इसे गरम- गरम खाया जाता है। शाम की चाय के साथ अरबी के पकोड़े को आप स्नैक्स के तौर पर खा सकते है। जो ना सिर्फ हेल्दी होते है। बल्कि खाने में भी बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगते है। अरबी की सब्ज़ी को ग्रेवी में तैयार करने से लिए इसे बॉईल करके फ्राई किया जाता है। इसके बाद इसे दही की ग्रेवी में रेडी किया जाता है।वैसे तो अरबी की दोनों तरीके से बनाई गयी सब्ज़ी मुझे अच्छी लगती है। पर घर में जब भी अरबी आती है। तो में इसे फ्राई ही खाना पसंद करती हु। अरबी से ना सिर्फ सब्ज़ी बनायीं जाती है। इससे चाट और कबाब भी बनाये जाते है।

 कबाब बनाने के लिए इसमें बेसन के साथ अन्य मसाले का उपयोग किया जाता है। वही चाट के लिए इसमें इमली की चटनी, प्याज़, चाट मसाला आदि से मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। अरबी फ्राई को कैसे बनाये। इसके लिए मेने ब्लॉग में टिप्स के साथ- साथ फोटोज भी शेयर किये है। जिसे देख कर आप एक दम राइट तरीके से अरबी फ्राई को बना सकते है। फ्राई अरबी को जितना हो सके। इसे गरम- गरम ही ही खाये। ठंडा होने पर यह खाने में अच्छी नहीं लगती। बच्चों का लंच बॉक्स हो या ऑफिस का टिफ़िन। फ्राई अरबी हेल्थ के हिसाब से एक बेहतर ऑप्शन होता है। खाने में अरबी हल्की सी मिठास लिए होती है। फ्राई अरबी को बनाने के लिए इसे उबालने में ज्यादा समय नहीं लगता। कुकर में सिर्फ एक सीटी में ही अरबी बॉईल हो जाती है। परन्तु यदि इसे भूलवश ज्यादा बॉईल कर दिया जाये। तो अरबी अच्छे से फ्राई नहीं होगी। ना ही खाने में स्वाद देगी। इसी तरह के और भी सुझावों को पढ़ने के लिए रेसिपी को पूरा फॉलो करे। और भी कई तरह की डिफरेंट रेसिपीज को बनाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे। 

Subtitle (उपशीर्षक)

about arbi fry (अरबी फ्राई के बारे में)

ingredients (सामग्री)

how to make arbi fry (अरबी फ्राई कैसे बनाये)

preparation time (बनने में लगने वाला समय) (३-४ व्यक्तियों के लिए)

tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

अरबी – १/२ किलोग्राम 

ऑइल – अरबी  फ्राई करने के लिए 

नमक – स्वादानुसार 

लाल मिर्च पाउडर – १/२ टीस्पून 

धनिया पाउडर – १/२ टीस्पून 

हल्दी – १/२  टीस्पून

How to make arbi fry (अरबी फ्राई कैसे बनाये)

अरबी फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले अरबी को उबाल दीजिये। एक प्रेशर कुकर लीजिये। इसमें पानी, नमक और अरबी डाल कर एक सीटी लगवा दीजिये। कुकर को ठंडा होने दीजिये। अरबी के छिलके हटा दीजिये। छिली हुई अरबी को हथेलियों से हल्का सा प्रेस कीजिये। दूसरी और कड़ाही में आयल गरम कीजिये। इसमें थोड़ी- थोड़ी मात्रा में अरबी को मध्यम आंच पर फ्राई कीजिये। जैसे ही अरबी गोल्डन ब्राउन कलर की होने लगे। इसे बाहर निकाल लीजिये। कड़ाही में थोड़ा सा आयल रहने दीजिये बाकि बचे हुए आयल को एक साइड में निकाल कर रख दीजिये। अब कड़ाही में नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर अरबी को डाल कर इसे १-२ मिनट के लिए मध्यम आंच पर मिक्स कर दीजिये। गैस बंद कर दीजिये। ऊपर से पुदीना पाउडर और थोड़ा सा कसूरी मेथी को क्रश करके इसके ऊपर डाल दीजिये। आप इसे हरे धनिये से भी डेकोरेट कर सकते है। रेडी है हमारी अरबी फ्राई।

Tips (टिप्पणी)

कड़ाही में मसालों को डालते समय फ्राई की हुई अरबी को तुरंत ही डाल कर मिक्स कर दीजिये। नहीं तो मसाले जल जायेंगे। और सब्ज़ी अच्छी नहीं बनेगी। 

ध्यान दे। की अरबी को एक सीटी से ज्यादा बॉईल ना करे। नहीं तो अरबी चिपचिपी हो जाएगी। और सब्ज़ी अच्छी नहीं बनेगी। और ना ही खाने में स्वाद देगी।

अरबी फ्राई बहुत ही सिंपल रेसिपी है। अत: इसमें किसी भी तरह की दूसरी सब्ज़ियों को मिलाने की आवश्यकता नहीं रहती है। मात्र कुछ मसालों को मिलाकर बहुत ही अच्छी अरबी के सब्ज़ी बनायीं जा सकती है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *