anjeer shake full of nutrients

Anjeer shake

anjeer shake

About anjeer shake (अंजीर शेक के बारे में)

अंजीर शेक, एक प्रसिद्ध और पौष्टिक पेय है जो अंजीर के रस से बनता है। इसमें अंजीर, दूध, और अक्सर बादाम या काजू का उपयोग किया जाता है।

यह प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल्स का अच्छा स्रोत होता है। अंजीर शेक को सुबह के ब्रेकफास्ट या दिन के किसी भी समय पी सकते हैं। यह आपको ऊर्जा प्रदान करता है और भोजन की पाचन और पोषण को सुधारता है।

इसका सेवन वजन नियंत्रण में मदद कर सकता है और मानसिक स्थिति को भी बेहतर बना सकता है। अंजीर शेक वजन घटाने के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है, क्योंकि इसमें उच्च प्रोटीन और कम कैलोरी होती है। यह भी प्राकृतिक रूप से मीठा होता है,

अंजीर शेक में शीतलक और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो आपकी त्वचा के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। यह विटामिन और मिनरल्स का भी अच्छा स्रोत होता है, जो आपके शरीर के लिए महत्वपूर्ण हैं।

इसका सेवन आपके हृदय के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है और रक्त चाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

अंजीर शेक बनाने के लिए आप घर पर भी स्वयं तैयार कर सकते हैं और अपने स्वाद के अनुसार इसमें अन्य सामग्री भी जोड़ सकते हैं। यहां पर अंजीर शेक के साथ मेने नारियल के दूध, वैनिला आईस क्रीम का इस्तमाल किया है।

इसको एक बेहतरीन टेस्ट देता है। इसका सेवन ताजा या फ्रोजन रूप में किया जा सकता है। अंजीर शेक का सेवन करने से पहले आपको अंजीर को अच्छे से धोकर उसकी गंध निकालनी चाहिए।

 यदि आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आई हो तो मेरी अन्य रेसिपीज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक जरूर करे।

Subtitle (उपशीर्षक)

About anjeer shake (अंजीर शेक के बारे में)

Ingredients (सामग्री)

How to make anjeer shake( अंजीर शेक कैसे बनाए)

Tips and FAQ (टिप्पणी और सवाल)

Ingredients (सामग्री)

अंजीर- ८ 

कोकोनट मिल्क – ३ कप

केला – २

वैनिला आईस क्रीम – १ स्कूप 

शहद – १ टेबलस्पून 

ड्राइड ब्लूबेरीज – टेस्ट अनुसार

अखरोट – टेस्ट अनुसार

चिया सीड्स (बाबची)

How to make anjeer shake( अंजीर शेक कैसे बनाए)

अंजीर शेक बनाने के लिए सबसे पहले अंजीर को पानी से अच्छे से साफ कर इसे रात भर के लिए भिगो कर रख दीजिए। अब अंजीर को जार में डाल कर स्मूथ पेस्ट बना लीजिए। मिक्सर में ३ कप कोकोनट मिल्क डाल कर इसमें अंजीर का पेस्ट, बनाना, वैनिला आइसक्रीम, शहद, कट किए हुए अखरोट और ड्राइड ब्लूबेरीज डाल कर चला लीजिए। शेक को ग्लास में डाल दीजिए। उपर से इसे ड्राइड ब्लूबेरीज, अखरोट से सर्व कर दीजिए। थोड़ा सा इसमें बाबची भी डाल दीजिए। अंजीर शेक रेडी है।

Tips (टिप्पणी)

अंजीर का स्मूथ पेस्ट बनाने के लिए उसी पानी का इस्तेमाल करे जिसमे अंजीर को रात भर के लिए भिगोया गया था। 

अंजीर शेक में आप चाहे तो पशु दूध का भी इस्तेमाल कर सकते है। मेने यहां पर कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल किया है।

चिया सीड्स को ५ मिनट के लिए पानी में डाल दीजिए। जब यह फूल कर जेली जैसा हो जाए। तब इसे शेक में डाल दीजिए।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *