aloo paratha crispy, easy and detailed recipe

Aloo paratha

aloo paratha

 About aloo paratha recipe- आलू पराठा रेसिपी के बारे में

विटामिन्स ,मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर आलू को प्रत्येक घर में जरूरी खाद्य पदार्थ के रूप में काम में लिया जाता है। पर जब बात आलू के पराठे की हो तो इसे ज्यादातर सुबह के नाश्ते में खाया जाता है। इसमें आलू को मसालों के साथ मिला कर स्टफ़िंग को तैयार किया जाता है। फिर इस स्टफींग को रोटी में भर कर घी या तेल के साथ तवे पर फ्राई किया जाता है। आप चाहे तो इसे दही ,चटनी, कच्ची केरी के अचार या रायता के साथ परोस सकते है। पराठे और भी कई वैरिएशंस के साथ बनाये जाते है। जैसे की प्याज़ का पराठा, गोभी पराठा, मूली का पराठा। पर आलू का पराठा ब्रेकफास्ट में बार – बार बनायी जाने वाली रेसिपी है। आलू के पराठे की सबसे अच्छी बात यही है। की इसे जब भी खाया जाये ये फ्रेश ही लगता है। इसी वजह से इसे बच्चों के टिफिन में आसानी से पैक करके दिया जा सकता है। आलू का पराठा पंजाबी परिवार में बहुत ही प्यार के साथ बनाया और परोसा जाता है। पर जब तक गर्म – गर्म पराठे के ऊपर अमूल मक्खन या वाइट मक्खन का पीस ना रखा जाये तब तक पराठा खाने में मजा नहीं आता। पर हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए पराठा को घी या ऑयल में फ्राई किये बिना या कम तेल में फ्राई करके भी खाया जा सकता है।यहाँ मैने आलू का पराठा बनाने के लिए स्टेप वाइज फोटो और रेसिपी शेयर की है।

Subtitle (उपशीर्षक)

About paratha recipe –  आलू पराठे के बारे में 

 How to make- कैसे बनाये आलू का पराठा 

 Preparation time- बनाने में लगने वाला (२ व्यक्तियों के लिए) (१५-२० मिनट)

Necessary ingredients for making paratha – आवश्यक सामग्री 

Method – विधि 

Tips & FAQ – टिप्पणी व सवाल

Necessary ingredients for making paratha- आवश्यक सामग्री

आटा- १०० ग्राम 

आलू-  २ बॉयल्ड

हरी मिर्च- २ बारीक कटी

प्याज़- १ मध्यम आकार में कट किया हुआ 

हरा धनिया – कट किया हुआ

मैगी मसाला आवश्यकतानुसार  

गरम मसाला 

लाल मिर्च पाउडर 

नमक- स्वादानुसार

 हरी प्याज़-कट किया हुआ

 हरी मेथी-कट किया हुआ

How to make aloo paratha (आलू पराठा कैसे बनाये)

सबसे पहले आलू को साफ़ पानी से अच्छी तरह धो ले। अब  प्रेशर कुकर में आलू को पानी और नमक  कुकर में एक सीटी आने तक बॉयल्ड होने के लिए रख दे। कुकर में विस्सल आने पर गैस को बंद कर दे और आलू को बहार निकल कर ठंडा होने दे।  ठंडा  होने पर आलू के छिलके को हटा दे। दूसरी तरफ आटे को गूंथ कर रख दे। अब आलू को मैश कर लें एक कड़ाही में तेल डाल कर गैस पर रख दे तेल गरम होने पर उसमे हरी मेथी डाल कर २ मिनट डाल कर भून लेंगे।  साथ ही कट की हुई हरी मिर्च भी डाल रहे है। १ मिनट के लिए चला लेंगे।  अब प्याज़ डाल कर अच्छी तरह से फ्राई कर ले अब उसमे मैश किया हुआ आलू डाल दे साथ ही सभी मसाले डाल कर मिनट के लिए अच्छी तरह से पका ले। गैस को बंद कर के आलू के बैटर  को ठंडा होने दे। दूसरी तरफ गूंथे हुए आटे की छोटी- छोटी लोई बना ले। लोई को थोड़ा सा बड़ा बेल और इस पर ज़रा सा आयल लगा ले। फिर आलू का मसाला भरे। मसाला भरने के बाद फिर से गोल कर दे और बेलन की सहायता से पराठे को बेल ले। गैस पर तवा रख दे थोड़ा सा घी डाल दे अब गरम तवे पर पराठे को रख दे। गैस की आंच को तेज़ रखे और पराठे को पलट कर तेल लगा दे। इसी तरह से दोनों तरफ से तेल लगा कर आपको पराठा तैयार करना है। गरम – गरम पराठे को प्लेट में निकाल कर ऊपर से उस पर  घी या बटर लगा दे।  और इसे हम दही या चटनी के साथ परोस सकते है।

 

Tips and FAQ (टिप्पणी व सवाल)

सामान्यतः आलू के पराठे में काफी तेल का यूज़ किया है तो इसे रोज़ न खा  कर  कभी- कभी बनाया  सकता है। आप चाहे  तो इसे घी के साथ रेप्लस सकते है।  घी के साथ  ये और भी हेल्दी और टेस्टी बनता है।

FAQ (सवाल)

क्या ग्लूटेन फ्री आटे  से आलू पराठा बनाया जा सकता है?

हां , ग्लूटेन फ्री आटे से भी आप स्वादिष्ट  पराठा बना सकते है। ये आपको मार्केट में आराम से अवेलेबल हो जायेगा।

क्या ग्लूटेन फ्री आटे का डोह नार्मल आटे की तरह ही लगाया जाता है?

हां , ग्लूटेन फ्री आटे का डोह नार्मल आते की तरह ही लगता है। आपको इसमें कोई खास स्टेप्स का ध्यान नहीं रखना होता है। पर एक बात यहाँ ध्यान रखने योग्य है। की यदि आप ग्लूटेन फ्री आटे से आलू का पराठा बना रहे है। तो स्टफ़िंग में  भरी जाने वाली सब्जियाँ और आलू अच्छी तरह से मैश होनी चाहिए। और पराठे को बिल्कुल हल्के हाथों से बेलना है। नहीं तो पराठा टूट कर बिखर सकता है।  

आलू के पराठे को टैंगी फ्लेवर देने के लिए क्या करे?

आप आलू के पराठे को टैंगी फ्लेवर देना चाहते है।  तो मैश किये हुआ आलू के बैटर में थोड़ा सा अमचूर पाउडर अच्छी तरह से मिला ले और उसे लोई में भर कर पराठा बेल ले। और साथ ही साथ उसमे हर्ब्स का भी यूज़ किया जा सकता है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *