यीस्ट क्या होता है और यह क्या काम करता है?
यीस्ट एक प्रकार का फंजाई होता है| विज्ञान की भाषा में इसे कवक भी कहा जाता है| यह खाद्य पदार्थो को फुलाने के काम आता है| जैसे की ब्रेड, पाव, बन्स आदि|
यीस्ट का उपयोग कहा पर किया जाता है? और यह कितने प्रकार का होता है?
यीस्ट का ज्यादा उपयोग बेकरी इंडस्ट्री में लिया जाता है| यह कई तरह का होता है| इंस्टेंट यीस्ट, ड्राई यीस्ट, कंप्रेस्ड यीस्ट आदि|
यीस्ट को फरमेंट कैसे करे?
यीस्ट को फरमेंट करने के लिए एक बाउल में थोड़ा सा गुनगुना दूध डाल कर १ टेबलस्पून पीसी चीनी डाल कर इसे मिक्स कर देंगे| अब इसमें १ टीस्पून यीस्ट का डाल कर इसे १० मिनट के लिए किसी गरम जगह पर ढक कर रख देंगे| १० मिनट में यीस्ट फरमेंट हो जायेगा| फरमेंट यीस्ट का इस्तेमाल डो के लिए किया जा सकता है|
यीस्ट के फरमेंट होने में टेम्प्रेचर का क्या महत्त्व है?
गर्मी के मौसम में यीस्ट जल्दी फरमेंट हो जाता है| वही सर्दी के मौसम में इसे फरमेंट होने में समय अधिक लगता है| सर्दी के मौसम में इसे किसी गरम जगह पर या गरम कपडे के ढक रखना चाहिए|
क्या यीस्ट को घर पर तैयार किया जा सकता है?
नहीं, यीस्ट को रासायनिक प्रकिया द्वारा तैयार किया जाता है| इसे घर पर बनाना संभव नहीं है|
क्या मैदे की जगह पर गेहूं के आटे का यूज़ किया जा सकता है?
मैदे की जगह पर गेहूं के आटे का भी यूज़ किया जा सकता है| मार्किट में आटे से बनी ब्रेड मिलती है| जो देखने में ब्राउन कलर की होती है|
Add a Comment