गैस पर केक को कैसे बेक किया जाता है?
केक को गैस पर बेक करने के लिए एक कड़ाही लीजिये| इसके तलवे में नमक या मिट्टी डाल दीजिये| इसे १० मिनट के लिए प्रीहीट कीजिये| प्रीहीट होने पर केक टिन को कड़ाही में रख दीजिये| ऊपर से ढक्कन से ढक दीजिये| धीमी से मध्यम आंच पर केक को ४०-४५ मिनट के लिए बेक होने के लिए रख दीजिये|
कैसे पता करे की केक बेक हो चूका है या नहीं?
केक के बेक हो जाने पर इसमें एक टूथपिक डाल कर देखिये| यदि टूथपिक क्लीन बाहर आ जाती है| तो इसका अर्थ केक बेक हो चूका है|
केक बैटर में लम्स ना आये इसके लिए क्या करे?
केक बैटर को लम्स से बचाने के लिए इसमें मैदे की थोड़ी- थोड़ी क्वांटिटी डालिये| एक साथ डाला जाने वाला मैदा केक बैटर में लम्प्स ले आएगा|
केक बैटर में निम्बू का छिलका डाल देने से, क्या बैटर में कड़वापन नहीं आएगा?केक बैटर में निम्बू का छिलका नहीं डालना है| निम्बू के छिलके के पीले भाग को हल्का-हल्का कद्दूकस करना है| और इसे बैटर में डालना है| पीले भाग के नीचे सफ़ेद भाग को कद्दूकस नहीं करना है|
Add a Comment