साईं भाजी बनाने के लिए चने की दाल को दो बार साफ पानी से धो लीजिए। इसे एक से डेढ़ घंटे के लिए भीगो दीजिए। एक से डेढ़ घंटा होने पर इसका पानी निथार लीजिए। एक प्रेशर कुकर लीजिए। इसमें चने की दाल, पालक, प्याज, टमाटर, हरी मिर्ची, अदरक, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर चार से पांच सिटी लगवा दीजिए। कुकर को ठंडा होने दीजिये। ढक्कन हटाकर मथनी से मथ लीजिए। एक पैन में तड़के के लिए ऑयल गर्म कीजिए। इसमें कुटी हुई लहसुन डाल दीजिए। लहसुन के हल्का ब्राउन होने पर तड़के को दाल के ऊपर डाल दीजिए। सिंधी साई भाजी रेडी है। आप इसे मीठे चावल, प्लेन राइस, रोटी के साथ परोस सकते हैं।
Add a Comment