क्या सातू के लड्डू सिर्फ तीज के त्योहार पर ही ही खाए जाते हैं?
यदि त्योहारों की बात करें तो भारत एक ऐसा देश है जहां पर हर एक त्योहार को मनाने के पीछे एक कारण होता है। और साथ ही उन त्योहारों पर बनाए जाने वाले व्यंजनों का खास महत्व होता है। वैसे तो सातू के लड्डू कभी भी बना कर खाए जा सकते हैं परंतु तीज पर इसका स्वाद बहुत ही अलग होता है। आप चाहे तो इसे कभी भी किसी भी मौके पर बना कर खा सकते हैं।
यदि बाजार में सातू का आटा उपलब्ध न हो तो लड्डू कैसे बनाएं?
यदि बाजार में आपको सातू का आटा उपलब्ध नहीं हो रहा है तो आप घर पर ही बेसन को अच्छे से खुशबू आने तक सेक लीजिए। बेसन के सिक जाने के बाद में गैस को बंद कर दीजिए। और इसे ठंडा होने दीजिए और उसके बाद उपरोक्त दी गई विधि से लडडू बना लिजिए। दूसरी विधि में आप सिके हुए चने बाजार से ले आइए। इसके छिलके हटा दीजिए। मिक्सर ग्राइंडर में अच्छे से बारीक ग्राइंड कर लिजिए। और दी गई विधि से लडडू बना दीजिए।
बेसन को सेकने के लिए हमेशा मोटे तले वाली कड़ाही का ही यूज़ करे।
Add a Comment